फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्थापना दिवस पर दिखी एकजुटता

स्थापना दिवस पर दिखी एकजुटता

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने संगठन का 47वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को एनजीओ भवन में मनाया। यह आयोजन दो गुटों (इंद्र सिंह ठाकुर और लेखराम कौंडल) ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महासंघ के दिवंगत नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही कई कर्मचारियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस संगठन की स्थापना 20 नवंबर 1966 को कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए की गई थी। 47 वर्षों की इस अवधि के दौरान महासंघ ने कई उतार-चढ़ाव देखे। कई बार इसकी बागडोर कुछ स्वार्थी और मौकापरस्त लोगों के हाथों में जाने से महासंघ कमजोर भी हुआ। इससे संगठन को सरकार के आगे घुटने भी टेकने पड़े, लेकिन सुलझे हुए व्यक्तित्व वाले ईमानदार कर्मचारी नेताओं ने इसे पटरी पर लाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष लेखराम कौंडल ने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उनके सहयोग के बगैर सरकार की जनहितैषी नीतियां और कार्यक्रम लोगों तक नहीं पहुंच सकते। महासंघ के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने सरकार के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाकर कर्मचारियों की मांगों को शत-प्रतिशत पूरा कराने का इतिहास रचा है। इस अवधि में हजारों कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर भी मिले। बड़ी संख्या में नई नियुक्तियां भी हुई। इसका पूरा श्रेय कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जाता है। कार्यक्रम के दौरान श्रवण ठाकुर, राजकुमार कुंदी और प्यारेलाल शर्मा ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में जगतराम शर्मा, रणवीर ठाकुर, राकेश चंदेल, सुरेंद्र शर्मा, श्रवण ठाकुर, कुलदीप जमवाल, सुरेश चंदेल, मस्तराम, राजकुमार, चंद्रशेखर, अश्वनी शर्मा, राजकुमार वर्मा, रूपलाल शर्मा, रोशनलाल ठाकुर, दिलबाग जमवाल, नंदकिशोर ठाकुर और भूरी सिंह ठाकुर समेत कई अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed