फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कसारू से लाखों के गहने समेट ले गए चोर

कसारू से लाखों के गहने समेट ले गए चोर

Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरी की कई घटनाआें का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। ताजा घटनाक्रम में चोरों ने कसारू पंचायत में कई मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसकी किसी को खबर तक नहीं हुई। चोरी की इन वारदातों से लोग सहमे हुए है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने शनिवार रात कसारू पंचायत के जोहड़ी और बद्धाघाट में कई मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जोहड़ी गांव में उन्होंने कैप्टन प्रेमचंद भारद्वाज, नंदलाल और रविंद्र, जबकि बद्धाघाट में राजेंद्र तथा कौशल्या के मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी उड़ाई। प्रेमचंद भारद्वाज के अनुसार उनका एक मकान पलासला में भी है। शनिवार रात वह पलासला में थे। हालांकि जोहड़ी में परिवार के कुछ सदस्य मकान में सोए थे, लेकिन इसके बावजूद शातिरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने की नथ, टीक, चाक, चेन और अंगुठियों समेत कई गहनों पर हाथ साफ कर दिया। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। नंदलाल के घर से भी चोर कई जेवरात उड़ा ले गए। हालांकि उन्होंने रविंद्र के मकान के भी ताले तोड़े, लेकिन कुछ चुराने में नाकाम रहे। इसके अलावा बद्धाघाट के कठलग गांव में चोरों ने राजेंद्र कुमार और कौशल्या के घर से जेवरात व हजारों रुपये की नकदी उड़ा ली। बहरहाल, घुमारवीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी संतोष पटियाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड का सहारा भी लिया, लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिल पाई। एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। जल्द ही गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed