{"_id":"5a735ee64f1c1b91268b7ac4","slug":"91517510374-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने बीपीएल लिस्ट की समीक्षा के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने बीपीएल लिस्ट की समीक्षा के दिए आदेश
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत पंचायत सचिव, पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत कर्मचारियों को बीपीएल परिवारों की सूची की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए एक व्हाट्ऐप नंबर भी जारी किया गया है। सूचना देने वालों का नाम और पता पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा। इसकी पुष्टि बीडीओ झंडूता विकास शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि अपात्र लोगों को लिस्ट से हटाने के लिए यह सर्वे किया जा रहा है। कई स्थानों में अपात्र लोगों के कारण पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
खंड विकास अधिकारी विकास शर्मा ने कहा कि इस कार्य योजना को सफल बनाने के लिए लोगों का सहयोग भी आवश्यक है। अपात्र परिवार की पहचान के लिए जिन परिवारों के पास पक्का मकान, दो हेक्टेयर से अधिक असिंचित व एक हेक्टेयर से अधिक सिंचित भूमि, चौपहिया वाहन, सभी साधनों से मासिक आय 2500 से अधिक, उस परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी व गैर सरकारी नौकरी करता हो, ऐसे परिवारों की जानकारी विकास खंड कार्यालय या कार्यालय से जारी नंबर 82190-73967 पर पूरे विवरण के साथ व्हाट्ऐप कर सकते हैं।
जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। विकास खंड कार्यालय में अपात्र बीपीएल परिवार की शिकायत 15 फरवरी तक दी जा सकती है। 28 फरवरी को शिकायतों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त कमेटी इन शिकायतों का सत्यापन करेगी। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा 100 दिन की एक कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें विभिन पहलुओं जैसे स्वच्छ हिमाचल प्राकृतिक जलस्रोत की साफ सफाई, लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिताओं व रैलियों का आयोजन किया जाएगा।