फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पलथी गांव में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण सहमे

पलथी गांव में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण सहमे

Thu, 18 Apr 2019 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पलथी गांव में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण सहमे

विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। बिलासपुर जिला की ग्राम पंचायत ओहर के पलथी गांव में पिछले 1 सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण सहमे हुए हैं। अंधेरा होते ही तेंदुआ लोगों के आंगन व खेतों में गुर्राता सुनाई देता है। कई ग्रामीणों का आमना-सामना भी हो चुका है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया है।
स्थानीय लोगों में धनीराम, कृष्ण राम, जमुनादास, धर्मदास, मनोहर लाल, रत्नलाल, प्यारेलाल, ओंकार, सीताराम, पवन कुमार ने बताया कि तेंदुए ने गांव में आकर कुत्तों को अपना शिकार बनाना भी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों को अपने पशुओं की चिंता सता रही है। लोगों में भय है कि यह तेंदुआ कई बार अचानक मिल जाता है जिससे किसी को भी वह आसानी से अपना शिकार बना सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि गांव में पिंजरा लगाया जाए और यहां पर तेंदुए को पकड़ा जाए जिससे यहां के ग्रामीण बिना किसी भय से अपना रोजमर्रा का कार्य कर सकें। उधर, पलथी गांव के वार्ड सदस्य रंजीत वर्धन ने बताया कि काफी दिनों से गांव में तेंदुए की चहलकदमी है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए क्षेत्र में समय रहते पिंजरा लगाया जाए ताकि किसी भी प्रकार से जानमाल का नुकसान न हो। गौर रहे कि पूर्व में भी तेंदुआ घुमारवीं विस क्षेत्र में लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed