फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Appointment letters handed over to Congress workers in Jhandutta.

Bilaspur News: झंडूता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Fri, 04 Sep 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters handed over to Congress workers in Jhandutta.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने का आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता के ठाकुरद्वारा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष विजय कौशल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला बिलासपुर प्रभारी रमेश चौहान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। विवेक कुमार ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए वह आभारी हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भी आभार जताया। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन सतपाल वर्धन, झंडूता प्रभारी राजेश ठाकुर, पांचों जोन अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव, सचिव व उप प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed