फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A golden opportunity in volleyball for the daughters of Bilaspur.

Bilaspur News: बिलासपुर की बेटियों के लिए वॉलीबाल में सुनहरा मौका

Fri, 04 Sep 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A golden opportunity in volleyball for the daughters of Bilaspur.
साई के धर्मशाला केंद्र में सात से नौ सितंबर तक होंगे ट्रायल
विज्ञापन

चुनी खिलाड़ियों को मिलेगा आवासीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वॉलीबाल में प्रतिभा दिखाने वाली बिलासपुर की बेटियों के लिए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बड़ा मौका है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, धर्मशाला में लड़कियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण के लिए चयन परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। ये परीक्षण सात से नौ सितंबर 2026 तक होंगे। जिले की पात्र खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकती हैं।

चयन परीक्षण में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को सात सितंबर को सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, खेल परिसर, क्रिकेट स्टेडियम के समीप, धर्मशाला में पंजीकरण और रिपोर्टिंग करनी होगी। वॉलीबाल में रुचि रखने वाली और निर्धारित शारीरिक मानदंड पूरे करने वाली खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। चयन के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि और न्यूनतम ऊंचाई निर्धारित की गई है। पहली जनवरी 2011 या इसके बाद जन्मी लड़कियों की न्यूनतम ऊंचाई 172 सेंटीमीटर, पहली जनवरी 2010 या इसके बाद जन्मी लड़कियों की न्यूनतम ऊंचाई 174 सेंटीमीटर, पहली जनवरी 2009 या इसके बाद जन्मी लड़कियों की न्यूनतम ऊंचाई 176 सेंटीमीटर, 31 दिसंबर 2008 या उससे पहले जन्मी लड़कियों की न्यूनतम ऊंचाई 180 सेंटीमीटर। राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के साथ विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की सेवाएं, आधुनिक खेल अवसंरचना और उपकरण, खेल किट तथा खेल विज्ञान विशेषज्ञों के माध्यम से वैज्ञानिक प्रशिक्षण सहायता मिलेगी। खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा निशुल्क आवास और भोजन, शैक्षणिक सहायता, चिकित्सा सुविधाएं और चिकित्सा बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल करने का अवसर भी मिलेगा। रिपोर्टिंग के समय खिलाड़ियों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां दो-दो प्रतियों में लानी होंगी। इनमें जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, निर्धारित प्रदर्शन मानदंड के अनुसार खेल उपलब्धि प्रमाणपत्र और शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र शामिल हैं। इसके अलावा चार नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो भी साथ लाने होंगे। महत्वपूर्ण है कि चयन परीक्षण में भाग लेने वाली खिलाड़ियों के लिए परीक्षण अवधि के दौरान खान-पान और ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इसलिए खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को इसकी व्यवस्था स्वयं करनी होगी। चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9816107438, 8708553893 और 01892-224807 पर संपर्क किया जा सकता है। अंतिम चयन साई के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समग्र योग्यता, उपलब्ध सीटों, आयु सत्यापन और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed