फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Opportunity for admission to Classes 9 and 11 at Navodaya Vidyalaya

Bilaspur News: नवोदय विद्यालय में नौवीं व 11वीं कक्षा में प्रवेश का मौका

Fri, 04 Sep 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission to Classes 9 and 11 at Navodaya Vidyalaya
अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा-2027 का आयोजन किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए होने वाली यह प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी। इसके लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। वहीं, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल निर्धारित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। प्रभारी प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की तकनीकी समस्या या असामान्य परिस्थिति होने पर अभ्यर्थी विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 94181-14501, 98723-11414 और 82198-44779 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed