फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   732 candidates remained absent in HAS examination

Bilaspur News: एचएएस की परीक्षा में 732 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 30 Jun 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
732 candidates remained absent in HAS examination
- सुबह के सत्र में 927, शाम को 918 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

-परीक्षा के लिए किए गए थे पुख्ता इंतजाम
-सीसीटीवी कैमराें से की गई निगरानी
- प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में 732 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 1650 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा आठ केंद्रों में दो सत्रों में हुई। सुबह के सत्र में 927 और शाम को 918 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ जैमर भी लगाए गए थे। साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक चला। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। गहन तलाशी के बाद सुबह 9:30 बजे परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया। दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए दोपहर 1:30 बजे परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश देने से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की गई। साथ ही तलाशी भी ली गई। अभ्यर्थियों के सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बाहर रखवाए गए। राजकीय कन्या विद्यालय बिलासपुर में सुबह के सत्र में 300 में से 155, शाम के सत्र में 151, राजकीय छात्र पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 202 में से 111, शाम के सत्र में 108, राजकीय आईटीआई बिलासपुर में सुबह के सत्र में 248 में से 150, शाम के सत्र में 150, राजकीय पाठशाला चांदपुर में सुबह के सत्र में 160 में से 95, शाम के सत्र में 94, राजकीय पाठशाला कंदरौर में सुबह के सत्र में 140 में से 76, शाम के सत्र में 76, राजकीय पाठशाला कोठीपुरा में सुबह के सत्र में 120 में से 67, शाम के सत्र में 67, राजकीय कन्या विद्यालय घुमारवीं में 300 में से 180, शाम के सत्र में 180 और राजकीय छात्र पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 180 में से 93, शाम के सत्र में 92 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed