{"_id":"5c2f9415bdec2256994e018b","slug":"71546621973-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल जवान का घर में हुआ निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल जवान का घर में हुआ निधन
विज्ञापन
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ के गांव बलघाड़ में घायल होने पर घर आए एक जवान का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह 44 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह फौज में कार्यरत थे। वह पठानकोट में 8 डोगरा रेजीमेंट में कमांडों के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त गिरने से उनकी एक टांग टूट गई थी जिस कारण एक सप्ताह पहले ही वह मेडिकल अवकाश पर घर आया था।
शुक्रवार सुबह ही खाना खाने के तुरंत बाद महेंद्र सिंह के छाती में दर्द शुरू हुई जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता लाया गया था जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महेंद्र सिंह के एक लड़का और एक लड़की है। लड़का चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है। जबकि बेटी कृषि विज्ञान स्नातक की पढ़ाई कर रही है। झंडूता पुलिस थाना प्रभारी रामदास ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।