{"_id":"5c2f940fbdec2256bf2a5484","slug":"71546621967-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बम्म में 2 गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बम्म में 2 गायों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। बढ़ती ठंड के कारण बम्म क्षेत्र में बुधबार रात 2 गायों की मौत हो गई। खुले में छोड़े गए लावारिस पशु ठंड के कारण जान गवा रहे हैं। प्रशासन इन लावारिस पशुओं को रखने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है जिस कारण अब ये पशु ठंड के वजह से हर कहीं प्राण त्याग रहे हैं। खुले में मर रहे इन पशुओं से बीमारी फैलने का खतरा भी बन गया है। गौर हो कि पिछले कई दिनों से लावारिस पशुओं की समस्या प्रशासन के पास पहुंचती रही है लेकिन अधिकांश पशु सड़कों में खुले घूम रहे हैं। अगर समय रहते इन लावारिस पशुओं का समाधान नहीं किया गया तो इसी तरह यह पशु मरते रहेंगे।
------------------------------------
विज्ञापन
------------------------------------