{"_id":"5bec599fbdec22697e539dad","slug":"71542216095-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकारिणी गठित करने वाले लोग प्रबंधन कमेटी का हिस्सा ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकारिणी गठित करने वाले लोग प्रबंधन कमेटी का हिस्सा ही नहीं
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। दी बिलासपुर जेपी सीमेंट उद्योग प्रभावित एवं विस्थापित परिवहन सहकारी सभा समिति खारसी के वर्तमान महासचिव दौलतराम ने कहा है कि जिन लोगों ने कार्यकारिणी का गठन किया है वह लोग प्रबंधन कमेटी का हिस्सा ही नहीं है। इन्हें एक साल पहले हुए सभा के जनरल हाउस में कार्यकारिणी से बाहर निकाल दिया गया है। यह मात्र अब सभा के ऑपरेटर की भांति सदस्य हैं।
परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि फर्जी तरीके से कार्यकारिणी का गठन कर कुछ लोगों ने बैंक प्रबंधकों और सहायक पंजीयक बिलासपुर कार्यालय को गलत जानकारी सौंपी हैं। बैंकों को जारी किए गए पत्र में इन लोगों ने खुद को प्रधान, उपप्रधान बताया है जिससे सभा का बैंकिंग लेनदेन भी ठप हो गया है। करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन इन लोगों की कारगुजारी से रुक गया है जिससे ऑपरेटरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दौलतराम ने कहा कि प्रधान बने व्यक्ति के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी के केस चल रहे हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों ने एसपी बिलासपुर को इस मामले में शिकायत सौंपने की बात कही है। सदस्यों का दावा है कि चुनाव के लिए सभी सदस्यों का नोटिस भेजने का तथाकथित पदाधिकारियों का दावा झूठा है। उन्हें कार्यकारिणी के गठन के लिए भी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
इस मौके पर तीन माह पहले प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले महेंद्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। इसके अलावा सभा के उपप्रधान परमानंद ठाकुर, खेमराज शर्मा, धर्मपाल, परसराम ठाकुर, जीत राम कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।