{"_id":"65632362f6f93a5bde051ab7","slug":"70-people-donated-blood-in-auhar-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-9215-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: औहर में 70 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: औहर में 70 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
- रक्तदान कर निभाएं अपनी सामाजिक जिम्मेदारी : कार्तिकेय
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं की ग्राम पंचायत औहर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत औहर की प्रधान प्रेमलता ठाकुर ने की। शिविर में 70 महिला और पुरुषों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर पीएचसी ऋषिकेश के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कार्तिकेय सिंह चंदेल ने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कई बीमारियां जैसे एनीमिया, थैलेसीमिया में रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। रक्तदान कर हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां लोगों लोगोंको नया जीवनदान मिलता है। वहीं यह पुण्य का कार्य भी है। उन्होंने रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। प्रधान प्रेमलता ठाकुर ने रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने लोगों से ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत औहर के उप प्रधान रणजीत वर्धन, वार्ड सदस्य गौरव शर्मा, सरोज कुमारी, ममता देवी, संध्या देवी, रामप्यारी, कर्म सिंह, स्वास्थ्य विभाग से अंजू शर्मा, कमल किशोर मेहता, मनोज शर्मा, शंकर दास और अन्य लोग मौजूद रहे।