फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   55 women entrepreneurs in Swahan receive the mantra for self-employment.

Bilaspur News: स्वाहण में 55 महिला उद्यमियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र

Sat, 01 Aug 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
55 women entrepreneurs in Swahan receive the mantra for self-employment.
ग्राम पंचायत स्वाहण में आयोजित फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट में महिलाओं को जानकारी देते प्रशिक्षक।
फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट में योजनाओं, ऋण और व्यवसाय विस्तार की दी जानकारी
विज्ञापन

बैंक ऋण, सब्सिडी और विपणन के गुर सीखे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर ने रैंप परियोजना के सोशल इंक्लूजन घटक के तहत ग्राम पंचायत स्वाहण में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया। एनआईटीकॉन लिमिटेड के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की करीब 55 महिला उद्यमियों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और उद्यम विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र के विस्तार अधिकारी चेतेंद्र कुमार ने की। उन्होंने महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने उद्यमों का विस्तार करें और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी योगदान दें। कार्यक्रम में बैंक ऋण प्रक्रिया, सरकारी सब्सिडी, बीमा योजनाएं, उद्यम पंजीकरण, डिजिटल सेवाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने महिला उद्यमियों को वित्तीय प्रबंधन और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान यूको बैंक, एलडीएम कार्यालय, डीआरडीए, विकास खंड कार्यालय, एलआईसी और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। उन्होंने महिलाओं की बैंक ऋण, विपणन और वित्तीय सहायता से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अधिकारियों ने कहा कि रैंप परियोजना के तहत ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी वित्तीय पहुंच मजबूत करना, बाजार से जोड़ना और स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। इस मौके पर प्रबंधक यूको बैंक, एलडीएम कार्यालय बिलासपुर संतोष कुमारी, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता विजय धीमान, जिला परियोजना प्रबंधक डीआरडीए देशराज, कमलेश कुमारी, सुनील परिहार, राहुल धबरा, रोहित कालसा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed