{"_id":"5cbdf72fbdec2213ff32dea1","slug":"51555953455-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेल की एंट्री के बाद कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेल की एंट्री के बाद कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा के कदावर नेता रहे सुरेश चंदेल की एंट्री के बाद कांग्रेस में कई बड़े बदलाव होने तय माने जा रहे है। इसका सब से पहला असर जिला कांग्रेस कमेटी पर पड़ेगा। अगले कुछ दिनों में पार्टी हाईकमान जिला कांग्रेस कमेटी में बड़े फेरबदल करने जा रहा है जिसकी रूप रेखा बन कर तैयार हो गई है। जैसे ही चंदेल दिल्ली से लौट कर यहां पहुंचेंगे नई प्लान पर काम शुरू हो जाएगा।
वहीं अगर रामलाल ठाकुर जीत कर लोक सभा पहुंचते हैं तो इस स्थिति में वहां होने वाले उप चुनाव में भी सुरेश चंदेल की भूमिका मुख्य रहेगी। सूत्र बताते हैं कि सुरेश चंदेल को कांग्रेस संगठन में बड़ा स्थान मिलेगा। इसके पीछे का एक कारण यह भी है कि चंदेल उन नेताओं में है जिन्होंने पूर्व में भाजपा को डोर टू डोर कार्य कर मजबूत बनाने का काम किया है।
विज्ञापन
वहीं सुरेश चंदेल की एंट्री से पहले जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने उनके जगह-जगह पुतले जलाए थे। इसके बाद कांग्रेस ने ऐसे लोगों को नोटिस निकाल कर जवाब मांगा है लेकिन अब जब सुरेश चंदेल कांग्रेस के हो गए हैं ऐसे में ऐसे लोगों पर बड़ी कार्रवाई होना तय मानी जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो जिला कांग्रेस में होने वाले बदलाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने अपनी पूरी रूप रेखा तैयार ली है। उल्लेखनीय है कि जब रामलाल ठाकुर के प्रत्याशी घोषित होने के बाद हुए रोड शो में जिला कांग्रेस कमेटी के लोग नहीं पहुंचे थे।
जिला अध्यक्ष का कहना था कि उन्हें बुलाया नहीं गया है। हालांकि उन्होंने कहा था कि वह फिर भी कांग्रेस के लिए काम करेंगे। इसके बाद दोनों नेताओं में समझौता भी करवाया गया लेकिन कांग्रेस हाईकमान द्वारा तैयार रिपोर्ट में बताया गया है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के कई लोग काली भेड़ें बनी हुई हैं जिन पर अगले एक दो दिन में फैसला आना तय हैं।