{"_id":"6a9829d2e1433e9d6604fe1e","slug":"demand-to-repair-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166809-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भटोली-मल्यावर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भटोली-मल्यावर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व जिला परिषद सदस्य की अगुवाई में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
तत्काल मरम्मत और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा के भटोली से मल्यावर तक जाने वाली सड़क की खस्ताहालत को लेकर क्षेत्रवासियों का रोष बढ़ता जा रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं और कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। बरसात के कारण हालात और खराब हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज और अन्य लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली दूर करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने इस समस्या को लेकर उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण करवाने और मरम्मत कार्य शुरू करवाने की मांग की गई। बारिश होने के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। वाहन चालकों को यह पता नहीं चल पाता कि पानी के नीचे गड्ढा कितना गहरा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने कहा कि उन्हें हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार धरातल पर दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर सड़क का निरीक्षण करवाया जाए। सड़क के गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए। इसके अलावा जिन हिस्सों की हालत अत्यधिक खराब है, वहां आवश्यकता के अनुसार सड़क का पूर्ण पुनर्निर्माण करवाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश राणा, राज कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य संजीव कुमार, मल्यावर के उपप्रधान राज कुमार, सदस्य संजीव कुमार और पूर्व उपप्रधान चमन चंदेल सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है।