{"_id":"5c8a79dfbdec22146e0f963f","slug":"51552579039-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मेलों का वीरवार को संक्रांति पर शुभारंभ हुआ। एक माह तक चलने वाले इस मेले का शुभारंभ बाबा बालक नाथ मंदिर आयुक्त एवं जिला बिलासपुर उपायुक्त विवेक भाटिया ने पूजा अर्चना और हवन के बाद ध्वजारोहण के साथ किया।
मेला शुरू होते ही शाहतलाई में चहल-पहल बढ़ गई है। समूचा क्षेत्र जय बाबे दी के उद्घोष से गूंज उठा। क्षेत्र में रुक-रुक हो रही बेमौसमी बरसात के बाद पहले ही दिन अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। शाहतलाई के दुकानदारों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
उल्लेखनीय है कि दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा में माथा टेकने से पहले श्रद्धालु शाहतलाई में चरण गंगा में स्नान और बाबा के तपोस्थली मंदिरों के दर्शन अवश्य करते हैं। वीरवार से शुरू हुए चैत्र मेले के चलते शाहतलाई में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ गई है।
विज्ञापन
ढोल चिमटे बजाते टोलियों में पहुंच रहे श्रद्धालु बाबा के दर पहुंच रहे हैं। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा है। भक्त रात भर बाबा की महिमा का गुणगान करते रहे। सुबह चरण गंगा में स्नान करने के पश्चात बाबा बालक नाथ के तपोस्थली वट वृक्ष, रोटियों और लस्सी तथा गुरुना झाड़ी मंदिरों में दर्शन के बाद श्रद्धालु आगे के रवाना हो रहे हैं।
चैत्र मेले के शुभारंभ अवसर पर मेला अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा शाहतलाई से दियोटसिद्ध सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। इस अवसर पर मेला प्रशासक एवं मंदिर न्यास के अध्यक्ष व झंडूता के एसडीएम विकास शर्मा, सहायक मेला अधिकारी एवं नायब तहसीलदार झंडूता पूर्ण चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।