{"_id":"6aeb3b377da48ace940e2bd1","slug":"krishna-and-sahil-got-first-place-in-the-quiz-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-171266-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कृष्ण व साहिल को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कृष्ण व साहिल को पहला स्थान
Thu, 05 Nov 2026 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
बड्डू-डढोग स्कूल में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
बड्डू-डढोग स्कूल में चुनावी साक्षरता क्लब के तहत कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड्डू-डढोग में बुधवार को चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानाचार्य विश्वनाथ शर्मा ने की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। पहले चरण में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 'मतदान का महत्व' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की छात्रा पलक ठाकुर ने प्रथम और नौवीं कक्षा की छात्रा अर्पिता ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए चुनावी साक्षरता अभियान पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दसवीं कक्षा के छात्र कृष्ण कुमार और साहिल ठाकुर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य विश्वनाथ शर्मा ने विद्यार्थियों को चुनावी साक्षरता अभियान की बारीकियों और मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।