फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नई युवा पीढ़ी नई सोच के साथ नए अविष्कार करने में सक्षम: सुरेश भारद्वाज

नई युवा पीढ़ी नई सोच के साथ नए अविष्कार करने में सक्षम: सुरेश भारद्वाज

Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
नई युवा पीढ़ी नई सोच के साथ नए अविष्कार करने में सक्षम: सुरेश भारद्वाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। विज्ञान किसी भी राष्ट्र उन्नति व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। भारत प्राचीन काल से ही विज्ञान के क्षेत्र बहुत उन्नत व अग्रणीय रहा है जिसके सशक्त प्रमाण पुष्पक और ब्रह्मास्त्र महाभारत और रामायण में मिले हैं। यह बात शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रावमापा तलाई में आठवीं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता अंडर इंस्पायर अवार्ड मानक मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कई कारणों से कालांतर में भारत विज्ञान के क्षेत्र में पिछड़ गया है लेकिन आजादी के पश्चात भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में अत्यंत उन्नति की है। वर्तमान में विश्व में भारत का विज्ञान के क्षेत्र में बहुत ऊंचा स्थान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षित भारत में पढ़े-लिखे युवा लोग विश्व स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं। प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी यहां के बच्चें यह सोच रखते हैं कि स्थानीय समस्याओं का निवारण करने के लिए किस प्रकार के नए आविष्कार किए जाएं जो समाज के लिए लाभकारी सिद्ध हों। उन्होंने कहा कि नई युवा पीढ़ी नई सोच के साथ नए आविष्कार करने में सक्षम है जिसका परिणाम इस प्रकार के आयोजनों से सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि रावमापा तलाई में लगभग 1 करोड़ 70 लाख की लागत से नए विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया जाएगा जिसका टोकन मनी लोक निर्माण विभाग को दे दिया गया है।
इस अवसर पर उन्होंने गत वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सात बच्चें जिनमें 2 बच्चें हिमाचल के थे। इसमें रावमापा झंडूता की दीपिका कुमारी व नूरपुर के आयुष कटोच जो जापान का भी भ्रमण कर चुके हैं को भी सम्मानित किया।

राज्य नोडल अधिकारी शिव कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में 11 जिलों के 120 स्कूलों से 124 मॉडल भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आईआईटी दिल्ली में 14 से 15 फरवरी को आयोजित होगी। उससे पूर्व नेशनल इनोगेशन फाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से इन मॉडलों को सुधारा जाएगा जिस पर प्रति मॉडल 50 हजार रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed