फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जयराम ने झंडूता को दी 50 करोड़ से अधिक की सौगत

जयराम ने झंडूता को दी 50 करोड़ से अधिक की सौगत

Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
जयराम ने झंडूता को दी 50 करोड़ से अधिक की सौगत
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। जयराम ठाकुर ने अपने दौरे के दौरान झंडूता को करोड़ों की सौगात दी। सरकार बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने झंडूता में 50 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसमें प्रदेश के पहला अटल आदर्श आवासीय स्कूल भी शामिल है, जिस पर 25 करोड़ की राशि खर्च होगी। जयराम ठाकुर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे सुनहानी हेलीपेड पर उतरे, जहां से सीधे बरठीं पहुंचे।
उन्होंने बरठीं में 6.27 करोड़ की लागत से बनने वाले 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की आधारशिला रखी। वहीं उन्होंने 3.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सरगल कोटला बरठीं वाटर सप्लाई स्कीम का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने अटल आदर्श आवासीय शिक्षा योजना के तहत बरठीं में ही बोर्डिंग स्कूल का शुभारंभ किया। सीएम ने उसके बाद में 1.82 करोड़ लागत की तुंगड़ी कुजैल विजयपुर वाटर सप्लाई स्कीम की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 1.87 करोड़ लागत के 40 मीटर स्पैन वाले बैहना से बाला-बैहना ब्राह्मणा पुल का शिलान्यास किया।
इसके बाद झंडूता में 1.96 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सर्कुलर रोड, मुख्यमंत्री लोक सदन योजना के तहत लोक सदन और एक करोड़ की लागत से बनने वाले स्किल डेवलपमेंट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर की आधारशीला रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीएम ने झंडूता के लिए लोनिवि सब डिविजन, मिनी सचिवालय, चार सैट के लोनिवि रेस्ट हाउस, गुग्गा गेहड़वीं को हेल्थ सेंटर और दस महिला मंडलों को दो-दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।

इनसेट....
विधायक जेआर कटवाल ने जताया सीएम का आभार
विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि सीएम ने झंडूता क्षेत्र को करोड़ों की सौगात दी है जिसके लिए उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आगे भी झंडूता क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर उन्होंने सीएम के समक्ष जो भी मांग रखी वह पूरी हुई।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed