{"_id":"59e4fa684f1c1b8d698b6243","slug":"51508178536-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए चलेंगी स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए चलेंगी स्पेशल बसें
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेमराज शर्मा
बिलासपुर।
त्यौहारी सीजन में बद्दी सहित बाहरी राज्यों में रहने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने अतिरिक्त विशेष बसें चलाने का फैसला लिया है। एचआरटीसी बिलासपुर डिपों ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। जबकि इस सप्ताह से विशेष बसों को चलाने शुरू कर दिया है। इसकी वजह यह है कि दिवाली के एक सप्ताह पहले ही एचआरटीसी की सामान्य बसों की आक्युपेंसी फु ल चल रही है। इस वजह से दीपावली पर्व पर घर आने वाले जिला के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। इसको देखते हुए एचआरटीसी ने बद्दी, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए विशेष बसें चलाने का फैसला लिया है। हालांकि इन बसों का किराया 20 फीसदी अधिक होगा। मगर त्योहारी सीजन में निगम की यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत है। इसकी वजह यह है कि यह बसें एक तरफ खाली जाएंगी जबकि बाहरी राज्यों से जिला के लिए आने वाले लोगों को लाया जाएगा।
चंडीगढ़ के लिए हर रोज भेजेंगे 10-10 बसें
आगामी दो दिनों में एचआरटीसी बिलासपुर डिपो चड़ीगढ के लिए रोजाना 10-10 भेजेगा। जबकि दिल्ली के लिए रोजाना 2-2 बसें और नालागढ़, बद्दी के लिए रोजाना 5-5 बसें भेजी जाएगी। इन बसों में सामान्य किराये से 20 प्रतिशत अतिरिक्त वसूला जाएगा। स्पेशल बसों में किसी भी तरह का कोई भी कार्ड और पास मान्य नहीं होगा। क्योंकि यह बसें एक तरफ खाली ही जाती है। इसके अलावा एचआरटीसी की जो बसें अपने तय रूट पर चल रही हैं। उनकी दिवाली तक की बुकिंग फुल चल रही है। लोगों ने आनलाइन ही टिकटों को सप्ताह पहले ही बुक करवा लिया है। इसको देखते हुए एचआरटीसी ने स्पेशल बसों को चलाने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि एचआरटीसी के लिए दिवाली त्यौहार का महीना सबसे अधिक कमाई का होता है। वहीं एचआरटीसी के मुताबिक अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
चार बजे के बाद बंद हो जाएंगे लोकल रूट
एचआरटीसी बिलासपुर में दिवाली के दिन शाम चार बजे के बाद सभी लोकल रूट बंद हो जाएंगे। इसके अलावा सुबह के समय शिमला, चंडीगढ़ और बद्दी जाने वाली बसें नियमित रूप से चलेंगी। जो शाम को बिलासपुर आ जाएंगी। इसके अलावा दिवाली के बाद 20 अक्तूबर को सुबह से सभी बड़े और लोकल रूटों पर बसें चलना शुरू हो जाएंगी। आरएम बिलासपुर पवन शर्मा का कहना है कि सभी लोग दिवाली अपने परिवार के साथ मना सके इसके लिए एचआरटीसी चंडीगढ़, दिल्ली और नालागढ़ के लिए अतिरिक्त बसें भेज रहा है। रोजाना स्पेशल बसें चलाई जा रही है। जबकि दिवाली के बाद भी सवारियों को देखते हुए बसें भेजी जाएंगी।