{"_id":"6a99c44033ebeb6e4200a7f6","slug":"salwad-and-jejvi-register-victories-in-volleyball-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166928-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वॉलीबाल में सलवाड़ और जेजवीं ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वॉलीबाल में सलवाड़ और जेजवीं ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
झंडूता में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल के मुकाबले दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
झंडूता में दूसरे दिन वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने मैदान में जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। कई मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। वॉलीबाल में डाहड और सलवाड़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सलवाड़ की टीम ने जीत दर्ज की। जेजवीं ने भड़ोली कलां को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। खो-खो के मुकाबले में झंडूता और नखलेड़ा आमने-सामने रहे। इसमें नखलेड़ा की टीम विजेता रही। वहीं जेजवीं और झंडूता के बीच हुए मैच में जेजवीं ने जीत हासिल की।
बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबलों में झंडूता ने जबली को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में जेजवीं ने ठठल जंगल को मात देकर फाइनल का टिकट पक्का किया। कबड्डी में बाला की टीम ने जड्डू कुलज्यार को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रतियोगिता के मुकाबलों को देखने के लिए स्कूल के शिक्षक और अन्य लोग भी मौजूद रहे।