फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Speech and essay competitions to be held in Bilaspur.

Bilaspur News: बिलासपुर में होंगी भाषण व निबंध प्रतियोगिताएं

Fri, 04 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Speech and essay competitions to be held in Bilaspur.
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से हिंदी भाषा के उन्नयन, प्रचार-प्रसार और नवपीढ़ी को हिंदी से जोड़ने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर की ओर से सितंबर माह के पूर्वार्द्ध में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया कि जिले के विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषण और हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितंबर को भाषा एवं संस्कृति विभाग के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में किया जाएगा। हिंदी भाषण प्रतियोगिता का विषय जनभाषा और राजभाषा के रूप में हिंदी की दशा और दिशा रखा गया है। प्रतिभागियों को भाषण के लिए तीन से पांच मिनट का समय दिया जाएगा। तीन मिनट से कम या पांच मिनट से अधिक समय लेने वाले प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। प्रतियोगिता में केवल मौखिक भाषण की अनुमति होगी और किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। वहीं हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय वैश्विक भाषा के रूप में हिंदी की स्थिति और संभावनाएं रहेगा। निबंध लेखन के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। दोनों प्रतियोगिताओं में अधिकतम 50-50 अंक निर्धारित किए गए हैं। विभाग ने जिले के सभी संबंधित विद्यालयों से प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए एक-एक प्रतिभागी का नाम भेजने का आग्रह किया है। प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का पता, विद्यालय का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल पता और बैंक अकाउंट पासबुक की छायाप्रति उपलब्ध करवानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed