फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health camp in Tanyur; 111 people examined.

Bilaspur News: तन्युर में स्वास्थ्य शिविर, 111 लोगों की जांच

Fri, 04 Sep 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Health camp in Tanyur; 111 people examined.
38 मधुमेह और 30 लोग जोड़ों के दर्द से पीड़ित मिले, निशुल्क दवाइयां भी बांटीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बडोल देवी के तन्युर गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। प्रयास संस्था की ओर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से संचालित अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने 111 लोगों की जांच की। शिविर में 42 पुरुषों और 69 महिलाओं की जांच हुई। इनमें 38 लोग मधुमेह, 30 जोड़ों के दर्द और 43 अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले। मरीजों की रक्त जांच कर आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क दी गईं। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को बरसात में साफ पानी पीने, पौष्टिक भोजन लेने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। डॉ. देवेश के नेतृत्व में फार्मासिस्ट कुसुम लता, लैब टेक्नीशियन आशीष कुमार और चालक अक्षय राव ने सेवाएं दीं। वार्ड सदस्य बेसर शर्मा ने घर-घर जाकर लोगों को शिविर की जानकारी दी। प्रधान भाग सिंह और उपप्रधान शैलेंद्र ने शिविर के आयोजन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed