फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mindfulness will foster life skills in students.

Bilaspur News: माइंडफुलनेस से विद्यार्थियों में विकसित होंगे जीवन कौशल

Fri, 04 Sep 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mindfulness will foster life skills in students.
डीसी राहुल कुमार ने शिक्षकों से कहा- भावनात्मक संतुलन और निर्णय क्षमता भी शिक्षा का जरूरी हिस्सा
विज्ञापन

शिक्षकों से स्कूलों में प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सहयोग से भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय माइंडफुलनेस आधारित जीवन कौशल कार्यशाला का वीरवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शिक्षकों से संवाद करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जीवन कौशल शिक्षा को जरूरी बताया।
डीसी ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता, निर्णय लेने की क्षमता, सहानुभूति और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने जैसे कौशल भी जरूरी हैं। उन्होंने शिक्षकों से इन कौशलों को विद्यालय की शिक्षण प्रक्रिया का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने भारती एयरटेल फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि माइंडफुलनेस आधारित जीवन कौशल शिक्षा विद्यार्थियों को चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करने और सकारात्मक निर्णय लेने में मदद करेगी। उन्होंने कार्यशाला में मिली जानकारी और गतिविधियों को विद्यालयों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत उप निदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने मुख्यातिथि के स्वागत से की। डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने उपायुक्त का आभार जताया। कार्यशाला में जिले के छह खंडों से 12 रिसोर्स पर्सन, छह सहभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक तथा छह बीपीओ समेत 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जिला उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने दूसरे सत्र में जीवन कौशल आधारित शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कार्यशाला में मिले ज्ञान को विद्यालय और खंड स्तर पर लागू करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed