{"_id":"5bf058a0bdec22077547ae4a","slug":"41542477984-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालिनी शर्मा को मिली महिला क्लब बिलासपुर की कमान 17-54-51","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालिनी शर्मा को मिली महिला क्लब बिलासपुर की कमान 17-54-51
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
शालिनी शर्मा को मिली महिला क्लब बिलासपुर की कमान
बिलासपुर में इंटरनेशनल इनर व्हील क्लब का हुआ गठन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। विश्व के सबसे बड़े एक मात्र महिला एनजीओ (इंटरनेशनल इनर व्हील क्लब) का बिलासपुर में गठन कर दिया गया है जिसमें शालिनी शर्मा को प्रधान की कमान सौंपी गई है। बिलासपुर में इसका गठन पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सचिव रजनी नेगी व इंडियन काउंसलिंग सदस्य उमा भगत की अध्यक्षता में किया गया।
शालिनी शर्मा को क्लब प्रधान बिलासपुर के तौर पर कॉलर पहनाकर व चार्टर सौंप कर क्लब का कार्यभार सौंपा गया। वहीं अंजली शुक्ला को आईएसओ (इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन) का कार्यभार सौंपा गया व नितिका सेठी सचिव के महत्वपूर्ण पद पर आसीन हुई। गौरतलब है कि इस एनजीओ का गठन 10 जनवरी 1924 को इंग्लैंड में किया गया था जिसके बाद भारत में इसकी शुरूआत 1955 में अहमदाबाद से की गई।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद कमल गौतम, कृष्ण शुक्ला, गोविंद घोष, पवन शर्मा, तनवीर, बबिता, नीलम ठाकुर, निर्मला राजपूत, अनिता शर्मा, शिखा वर्मा, संध्या शर्मा और ऊषा शर्मा मुख्य रूप से उपस्थिति थे।
विज्ञापन
------------
...खेमराज शर्मा