{"_id":"5b54db884f1c1b3b5a8b6772","slug":"41532287880-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी न करने पर युवती ने थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी न करने पर युवती ने थाने में किया हंगामा
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया। शादी का झांसा देकर शोषण करनेे वाले युवक के साथ कराने की मांग को लेकर एक युवती ने रविवार को थाने में काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर युवती चेतावनी देकर अपने घर को गई कि अगर उसकी शादी नहीं हुई तो वह थाने में जहर खाकर मर जाएगी। युवती की चेतावनी के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर बातचीत की है।
मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक ग्राम निवासी युवती रविवार की सुबह करीब दस बजे एक युवती खजुरिया थाने पहुंची। युवती थाने में करीब आधा घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने उसे समझाकर शांत कराया और हंगामा करने का कारण पूछा। युवती ने क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के खिलाफ दी गई तहरीर में कहा कि उसके गांव में शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उससे काफी समय पहले शारीरिक संबंध बना लिए। उसने जब युवक से शादी करने को कहा तो वह मुकर गया और शादी करने से इंकार करने लगा। वह जब विरोध करने लगी तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने पुलिस से कहा कि चहाती है कि उसकी शादी उक्त युवक से ही हो जाए। पुलिस ने उसे समझाते हुए कहा कि वह युवक को समझाकर उनका विवाद सुलटाने का प्रयास करेंगे। प्रत्यक्षर्दिशयों के मुताबिक, युवती ने थाने में पुलिस के सामने कहा कि वह शादी करेगी तो उक्त युवक से ही करेगी और उसकी शादी उक्त युवक से नहीं हुई तो वह थाने में जहर खाकर जान दे देगी। बाद में चेतावनी से घबराई पुलिस ने युवक पक्ष से संपर्क किया। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता की वार्ता चल रही है। संभावना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाएगा। जबकि, थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और अगर कोई प्रार्थनापत्र आया है तो वह जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।