{"_id":"6522f20d7fa0288b2d028ff4","slug":"33-players-selected-for-training-camp-of-under-14-cricket-team-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-6814-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-14 क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए 33 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-14 क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए 33 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद 15 सदस्यीय टीम का होगा चयन
-जिले भर से 100 खिलाड़ियों ने लिया ट्रायल में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से लुहणू क्रिकेट मैदान में जिला अंडर-14 टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षण शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के बाद 15 खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे।
चयन समिति के चेयरमैन सरित शर्मा ने बताया कि ट्रायल में जिलेभर से 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं चयनकर्ताओं में विजय सोनी, हिमांशु मोंगा, आशीष कपिल, जितेंद्र ठाकुर और विशाल रतवान ने मुख्य भूमिका निभाई। सुवांश, आंखिक, प्रिंस, शिवम, अविनाश, शौर्य, युवराज, आयुष, अर्णव, अखिलेश, मनन, अभय, अंश, निशिष, भूपेंद्र, शिवांश, प्रिंस, विशाल, शिवांश, अंकित, मयंक, इयोन, काव्य, सूरज, गौरव, सुजल, आरव, कविश, रेहान, देवांश, वरुण और उस्मान को चयनित किया गया है।। प्रशिक्षण शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। एचपीसीए की ओर से अंडर-14 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बिलासपुर की टीम अपना पहला मैच शिमला के गुम्मा में खेलेगी। इस मौके पर क्रिकेट संघ बिलसपुर के सचिव विशाल जगोता, मोहिंदर चंदेल, आशीष कपिल, साजिद खान, विशाल, जितेंद्र, कमल महाजन, सतीश ठाकुर, कर्ण, राजीव शर्मा, चमन शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, करप्रीत मौजूद रहे।