फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में रामलाल बोले चुनाव प्रतिष्ठता का सवाल

बिलासपुर में रामलाल बोले- चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल

Tue, 09 Apr 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में रामलाल बोले चुनाव प्रतिष्ठता का सवाल

विज्ञापन
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने कहा कि इस बार मुकाबला प्रेम कुमार धूमल नहीं बल्कि रामलाल ठाकुर व अनुराग ठाकुर के बीच है, क्योंकि धूमल को पहले ही लोग राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं, ऐसे में अब अनुराग अपने पिता के सहारे चुनाव नहीं लड़ सकते। वहीं रामलाल ने कहा कि यह चुनाव उनकी प्रतिष्ठता का सवाल है। लेकिन वहीं दूसरी ओर दिन भर चले रोड़ शो के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बंबर ठाकुंर और उनकी कार्यकारिणी गायब रही। जो अपने आप में एक चर्चा का विषय बना रहा।
भाजपा पर बरसते हुए रामलाल ने कहा कि केंद्र सरकार पांच सालों तक ऐसा कुछ नहीं कर पाई है कि जिससे वह लोगों के बीच जा सके। आर्मी द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को अपनी उपलब्धि बताकर लोगों को गुमराह कर रही है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अनुराग लोगों के सामन श्वेत पत्र जारी कर बताए की उन्होंने बिलासपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए सांसद निधि का कितना पैसा खर्च किया है। फोरलेन का कार्य क्यों बंद पड़ा हुआ है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी व इंदिरा गांधी ने जो देश के लिए कुर्बानियां दी है, भाजपा सरकार उसका भी मजाक उड़ा रही है।
विज्ञापन

वहीं रामलाल ठाकुर के साथ पंजाब के एमएलए व प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने भी प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी फर्जी राष्ट्रवाद का नाटक रच रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का अभी तक का कार्यकाल भी कुछ ठीक नहीं रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में इस समय रामलाल ठाकुर की लहर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
नहीं नजर आए बंबर ठाकुर, बोले- नहीं मिला निमंत्रण
बिलासपुर। पंजाब नेशनल बैंक के सामने मैदान में आयोजित कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल की जनसभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंबर ठाकुर नहीं पहुंचे। मंच से रामलाल ने भी सभी को साथ चलने का संदेश दिया व बिना नाम लिए कहा कि चुनावों के दौरान सभी मतभेद भूलाकर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाए। उधर, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने कहा कि उन्हें और जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को इस कार्यक्रम में किसी ने नहीं बुलाया था। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी रहूंगा। कहा कि उन्हें कार्यक्रम में कोई बुलाए या न बुलाएं लेकिन वह कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। कहां की उन्हें राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनाया है। वहीं जिन्हें टिकट मिला है उन्हें भी राहुल गांधी ने ही टिकट दिया है। वह जिला कार्यकारिणी के साथ मिल कर कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए वोट मांगेंगे। कहा कि लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जिला भर में बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा ताकि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके।
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed