फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नगर परिषद घुमारवीं की बैठक में पार्किंग को लेकर हंगामा

नगर परिषद घुमारवीं की बैठक में पार्किंग को लेकर हंगामा

Tue, 05 Feb 2019 11:06 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं की बैठक में पार्किंग को लेकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं की बैठक खूब हंगामेदार रही। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं पार्किंग मुद्दे पर बैठक में जम कर लल्ला हुआ। कांग्रेस और भाजपा के पार्षद में हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसके बाद पार्किंग निर्माण पर सहमति नहीं बन पाई।
नगर परिषद की बैठक में जिस मुद्दे को लेकर दो पार्षद टकराव की स्थिति में आ गए हैं वह शहर का ज्वलंत और गंभीर मुद्दा पार्किंग का था। पार्किंग के लिए जहां लोग शहर में सड़क के किनारे गाड़ियों को खड़ी करने को मजबूर हैं वहीं यह दो वरिष्ठ नेताओं में अहम और सहूलियत की मुद्दा बन गया था। नगर परिषद के टिक्करी वार्ड के कांग्रेस के युवा नेता व पार्षद श्याम शर्मा जहां 25-25 लाख में शहर में चार पार्किंग बनाने की बात कर रहे हैं, वहीं भाजपा से संबंध रखने वाले वार्ड नंबर दो इंदिरा मार्केट के पार्षद राकेश चोपड़ा रेन बसेरा के पास ही एक करोड़ रुपये की पार्किंग बनाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर यह दोनों अहम और सहूलियत की बात पर अड़ गए और बैठक में जम कर हंगामा किया। बैठक में कांग्रेस के पार्षद ने कहा कि थाना के साथ व पुराने बस अड्डे की जगह है जो खाली है वहां पर लोगों की गाड़ियां 24 घंटे खड़ी रहती हैं, तो क्यों न उस स्थान पर पेड पार्किंग ही बना दिया जाए जिससे भाजपा पार्षद उग्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद श्याम शर्मा ने कहा कि पार्किंग की सहूलियत शहर में आने वाले को चाहिए। जिस पर सुझाव दिया था कि शहर के चार जगहों को चिहिन्त करके 25.25 लाख से पार्किंग का निर्माण किया जाए। भाजपा पार्षद जिस स्थान के लिए कह रहे हैं वह उसका अहम बन गया है। उन्हें लोगों से कोई वास्ता नहीं जिस कारण वह चार पार्किंग बनाने का विरोध कर रहे हैं। जिस स्थान पर पार्किंग बनाने की बात करते हैं वहां पहले से 40 लाख से बना भवन आज तक किसी काम नहीं आया।
उधर पार्षद राकेश चोपड़ा ने कहा कि गांधी चौक से लेकर पुराने बस अड्डे तक के लोगों को सुविधा उपलब्ध हो जानी थी, अगर उस स्थान पर पार्किंग बनाई जाती हैं और उस जगह पर पहले भी भवन बना हुआ है उसका भी उपयोग हो जाना था।

इनसेट...
लोगों की सुविधा के लिए बननी है पार्किंग
नप अध्यक्षा गीता महाजन ने कहा कि बैठक में निर्माणाधीन कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए निर्णय लिया गया है। भाजपा समर्थित पार्षद पार्किंग के मुद्दे के ऊपर अपने शब्दों से नियंत्रण खो बैठा और बदतमीजी पर उतर आए थे जो गलत है। पार्किंग लोगों की सुविधा के लिए बनाई जानी है इसलिए निर्णय लिया गया है कि सभी पार्षद व प्रशासन जगह का चयन करेंगे और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
----------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed