फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   27 players selected for senior cricket competition

Bilaspur News: सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 27 खिलाड़ी चयनित

Sun, 11 Feb 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
27 players selected for senior cricket competition
18 फरवरी से लुहणू मैदान में शुरू होगा प्रशिक्षण प्रशिक्षण
विज्ञापन

प्रतियोगिता 26 फरवरी से, चंबा से पहला मैच खेलेगा बिलासपुर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम में 27 खिलाड़ियों का चयन किया गया। 18 फरवरी से लुहणू क्रिकेट मैदान में खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शुरू होगा और 26 फरवरी से यह प्रतियोगिता शुरू होगी।
टीम चयन के लिए रविवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले भी से 51 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 27 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि ट्रायल में चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के खेल को परखा और उसके आधार पर उनका चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार एचपीसीए खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सख्त है और इसके लिए मापदंड निर्धारित किए हैं। 18 फरवरी से प्रशिक्षण शिविर लगेगा और 19 फरवरी को सभी खिलाड़ियों को फिटनेस के मापदंडों पर खरा उतरना होगा। यदि कोई खिलाड़ी इन मापदंडों को पूरा करने में असफल होता है तो वह टीम और शिविर से बाहर हो जाएगा। जगोता ने बताया कि 26 फरवरी से शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता 20 मार्च तक चलेगी। इस प्रतियोगिता के मैच चार दिवसीय होंगे। बिलासपुर की टीम पहला मैच 28 फरवरी को चंबा के साथ नादौन अमतर में खेलेगी। प्रतियोगिता के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बिलासपुर, धर्मशाला, अमतर नादौन व ऊना शामिल हैं। चयन समिति में महेंद्र चंदेल, विनेंद्र डोगरा, प्रिंस गौतम, पवन ठाकुर और विशाल रतवान शामिल रहे। इसके अलावा इस मौके पर सतीश ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट

यह खिलाड़ी हुए चयनित
सचित शर्मा, अर्नव, आदित्य कटारिया, अमित रघु, दिग्विजय, प्रशांत रघु, अभय मैहता, विशाल शर्मा, आर्यव्रत, पारस परिहार, दीपांशु, तुषार, राहुल, अंशुल ठाकुर, मन्नत भारद्वाज, रोहित ठाकुर, प्रहलाद, सूर्या, राघव, सूरज, कार्तिक, सक्षम दता, अनिकेत, अनुभव, आदर्श, विनय ठाकुर और अभय ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed