फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   24500 devotees bow their heads at Shri Naina Devi ji on forth day of Sharavan Ashtami fair

श्री नयना देवी जी में मेले के चौथे दिन 24500 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 01 Aug 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
24500 devotees bow their heads at Shri Naina Devi ji on forth day of Sharavan Ashtami fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्रावण अष्टमी मेलों के चौथे दिन सोमवार को श्री नयना देवी जी में लगभग 24,500 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के शुरुआती दिनों की अपेक्षा सोमवार को अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। देर शाम तक मंदिर क्षेत्र में माता के भक्तों की गहमागहमी बनी रही।
मंदिर न्यास से मिली जानकारी के अनुसार श्रावण अष्टमी मेले के तीसरेे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने 20,03,678 रुपये का नकद चढ़ावा मां को भेंट किया। 35 ग्राम 300 मिली ग्राम सोना, 4 किलो 400 ग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में भेंट की। इस दौरान न्यास को विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई।
विज्ञापन

मेला सह अधिकारी एवं न्यास अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर ने बताया कि श्री नयना देवी नगर परिषद, मंदिर न्यास और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रखा है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नयना देवी क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस पहरा लगा रही है। श्री नयना देवी मंदिर में आने वाली हर सड़क व रास्तों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि सरकार ने लोगों के लिए सामाजिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य किया है। लेकिन, मंदिर में आने वाले गिने चुने श्रद्धालु ही मास्क का पालन कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed