फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिजली के बिल उपभोक्ताओं को सही न मिलने पर ग्रामीणों में रोष

बिजली के बिल उपभोक्ताओं को सही न मिलने पर ग्रामीणों में रोष

Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली के बिल उपभोक्ताओं को सही न मिलने पर ग्रामीणों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत कुछ क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली के बिल सही नहीं मिल रहे हैं जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फागत गांव के विजय कुमार ने बताया कि बिजली का बिल देने के लिए आने वाले कर्मचारी मीटर की सही रीडिंग नोट नहीं कर रहे हैं जिससे हर दो महीने बाद आने वाला बिजली का बिल उनके घर के बजट को बिगाड़ रहा है। इसकी शिकायत वह विभागीय कार्यालय में भी दे चुके हैं।
विजय कुमार ने बताया कि उनके घर के मीटर की रीडिंग बिल में दो महीनों में 800 यूनिट से अधिक दर्शाई जा रही है और उसके बाद उतनी ही बिजली जलाने पर उन्हें 112 यूनिट का बिल दिया जा रहा है। जब इसकी शिकायत विभाग में कई गई तो उन्हें नया बिल दे दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14-09-18 को उन्हें 828 यूनिट बिजली जलाने का बिल दिया गया। जबकि उतनी ही बिजली अगले दो महीनों में जलाने पर 11वें महीने उन्हें 112 यूनिट का बिल दिया गया। जबकि असल मे 11वें महीने यह बिल 306 यूनिट का होना चाहिए था। 11वें महीने बिल देने वाले आये कर्मी ने उनके बिल पर मीटर रीडिंग 4201 दर्शाई जबकि असल में मीटर की रीडिंग 4506 थी। इसके चलते हर दो महीने बाद बिजली के बिल उनके बजट को बिगाड़ रहे हैं और बिल देने वाले कर्मचारी की लापरवाही भी सामने आ रही है। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि बिल देने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि उपभोक्ताओं को मीटर की सही रीडिंग देखकर बिल दिए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभागीय एसडीओ चंदेल ने कहा कि वो छुट्टी पर हैं। किसी वजह से गलत बिल गया है तो उसे कार्यालय में ठीक किया जाएगा लेकिन ऐसा किस प्रकार हुआ इसका भी पता किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसा गलत बिल न जाए।
------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed