फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रक खराब होने से हाईवे पर चार घंटे जाम में फंसे वाहन

ट्रक खराब होने से हाईवे पर चार घंटे जाम में फंसे वाहन

Fri, 29 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
ट्रक खराब होने से हाईवे पर चार घंटे जाम में फंसे वाहन
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक ट्रक खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। जाम करीब दो किलोमीटर तक लगा रहा। इसकी वजह से नगर के आंतरिक मार्गों पर भी जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे वाहन रेंग रेंगकर गुजरे। जाम खुलवाने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर दोपहर करीब 12 बजे बिजलीघर के पास रामपुर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गई। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गयया कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

हालांकि, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय जाम को खुलबाने मेें लगे रहे। फिर भी वाहन रेग रेंग कर नगर से गुजरे। जाम में फंसे लोगों का चिलचिलाती धूप के कारण बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया। जाम में टूरिस्टों को बुरा हाल रहा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जाम लगने का कारण खराब ट्रक के अलावा हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण, हाईवे पर बेततरीब चलने वाले छोटे वाहनों के चालक भी रहे हैं, जो वाहनों को हाईवे पर आगे निकलने की होड़ में आड़े तिरछे लगा रहे थे। जिसके कारण देखते देखते ही जाम की हालत पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि जाम से निपटने के लिए जनता का सहयोग मिलना चाहिए। जबकि, हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पास कुछ लेागों ने छबील लगाकर यातायात व्यवस्था को काफी प्रभावित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed