फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   2042 students appeared for JNV entrance exam in the district.

Bilaspur News: जिले में 2042 विद्यार्थियों ने दी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा

Sat, 13 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
2042 students appeared for JNV entrance exam in the district.
जकातखाना स्कूल में जेएनवी कोठीपुरा की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स
12 केंद्रों में हुई आयोजित, 377 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, और पैन ले जाने की ही मिली अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में छठी कक्षा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार को किया गया। जिले में 2042 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 2419 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 12 केंद्रों में हुई परीक्षा में 377 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।


परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। विद्यार्थियों को केंद्र में सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से ही विद्यार्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। विद्यार्थियों को सुबह 10:45 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद विद्यार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला घुमारवीं में 264 में से 230, भराड़ी स्कूल में 168 में से 136, कन्या पाठशाला घुमारवीं में 264 में से 221, कुठेड़ा स्कूल में 169 में से 133, झंडूता स्कूल में 216 में से 193, बरठीं स्कूल में 144 में से 129, कलोल स्कूल में 112 में से 107, छात्र पाठशाला बिलासपुर में 264 में से 227, कन्या पाठशाला बिलासपुर में 264 में से 225, जुखाला स्कूल में 192 में से 153, श्री शक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री नयना देवी जी में 168 में से 127 और जकात खाना स्कूल में 194 में से 161 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जेएनवी कोठीपुरा के प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। उन्होंने जिले के प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed