{"_id":"5b352b664f1c1b8c668b4777","slug":"201530211174-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने विरोध स्वरुप काली पट्टी बांधकर किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने विरोध स्वरुप काली पट्टी बांधकर किया कार्य
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों ने विरोध स्वरुप काली पट्टी बांधकर किया कार्य
बिलासपुर (रामपुर)।
लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई के सभी पदाधिकारी व सदस्य बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना व सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में एकत्र हुए। सभी ने प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगों को न माने जाने पर प्रांतीय आह्वान पर 26 जून से जारी आय, जाति, स्थायी के कार्य का बहिष्कार बरकरार रखने का निर्णय लिया। तय हुआ कि सभी लेखपाल बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरुप कार्य करेंगे। अध्यक्ष व सचिव ने अवनीश कुमार द्वितीय को मीडिया प्रभारी बनाकर सम्मानित भी किया। यह भी घोषणा की गई कि सभी लेखपाल तीन जुलाई से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस मौके पर अवनीश कुमार सिंह, जबर सिंह, चंद्र विजय, सचिन शर्मा, अशेाक कुमार, रुप बसंत सिंह, लाजपत राय, सोमपाल, शफी अहमद, नसीर अहमद, तफ्सीर अहमद, विमल जैन आदि ने विचार व्यक्त किए।