{"_id":"59e4fa664f1c1bcd538b7e39","slug":"201508178534-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक की टक्कर में 11 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रक की टक्कर में 11 यात्री घायल
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला (बिलासपुर)।
नम्होल पुलिस चौकी के तहत खलोटा मंदिर के पास तीखे मोड़ पर बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें
प्राथमिक उपचार के बाद छुट्ठी दे दी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार दोपहर तीन बजे निजी बस शिमला से मंडी की ओर जा रही थी। जैसे ही बस नम्होल से एक किलोमीटर आगे बिलासपुर की तरफ को खलोटा मंदिर के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गलती ट्रक चालक की बताई जा रही है। टक्कर में बस में सवार 11 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें चालक भी शामिल है। घायलों को एंबुलेंस से मार्कंडेय स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। जबकि ट्रक और बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायलों में आठ महिलाएं, एक बस चालक और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि नम्होल के पास ट्रक और बस की टक्कर में कुछ लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार केे बाद घर भेज दिया गया है। जबकि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।