फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्रशासन के साथ ट्रक ऑपरेटरों की बैठक बेनतीजा

प्रशासन के साथ ट्रक ऑपरेटरों की बैठक बेनतीजा

Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन के साथ ट्रक ऑपरेटरों की बैठक बेनतीजा
Bus truck Accident In Bulandshahr Highway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। एक्सल लोड बढ़ाने की मांग और मालभाड़े की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रशासन के साथ हुई अल्ट्राटेक ऑपरेटरों की बैठक बेनतीजा रही। इस मौके पर अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से अधिकारी भी मौजूद रहे लेकिन कोई भी नतीजा नहीं निकला। वहीं पिछले करीब दो सप्ताह से चल रही ऑपरेटरों की हड़ताल आज भी रही। करीब 3500 ट्रक क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से सड़कों के किनारे खड़े हैं। यह बैठक शुक्रवार को उपायुक्त विवेक भाटिया की अध्यक्षता में हुई।
महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि कंपनी ने नौ टन से 12 टन का एक्सल लोड करने पर 50 प्रतिशत भाड़ा कम करने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि वह नौ टन पर पुराने वाला किराया ही ऑपरेटरों को देगी लेकिन तीन टन पर वह 50 प्रतिशत किराया कर देगी। जबकि अंबुजा सीमेंट कंपनी 95 फीसदी भाड़ा ऑपरेटरों की दे रही है। जबकि कंपनी के साथ हुए एमओयू में भी यही बात लिखी गई है कि अंबुजा कंपनी के नियम अल्ट्राटेक में भी मान्य होंगे लेकिन इसके बाद भी कंपनी ऑपरेटरों के हकों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को भी घंटों बैठक चली रही लेकिन कंपनी ने किसी की एक न मानी।
विज्ञापन

बैठक में कंपनी की ओर से कारखाना प्रमुख नवनीत चौहान, प्रविंद्र सिंह, आवासीय प्रबंधक प्रदीप आहलूवालिया, मेजर नरेश मावा के अलावा परिवहन प्रबंधक वेद प्रकाश शुक्ला, दी बिलासपुर जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सरकारी सभा खारसी के चेयरमैन महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान परमानंद ठाकुर, उपप्रधान धर्मपाल ठाकुर, जबकि कोहिनूर परिवहन सभा रानीकोटला के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, उपप्रधान मान सिंह ठाकुर मौजूद थे। मांगल लैंड लूजर परिवहन सभा के बबलू ठाकुर और अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
अंबुजा पैटर्न को ही भाड़े को लेकर माना जाएगा
अंबुजा कंपनी में दो टन पर पांच फीसदी भाड़ा कम करने के साथ ऑपरेटरों को बढ़ा हुआ एक्सल लोड 12 टन दे दिया गया है। अल्ट्राटेक ऑपरेटरों का कहना है कि कंपनी में जो एमओएयू 26-08-2011 को हुआ है उसमें साफ लिखा गया है अंबुजा पैटर्न को ही भाड़े को लेकर यहां भी माना जाएगा जिसकी मांग अब उक्त ऑपरेटर कर रहे हैं लेकिन कंपनी मानने को तैयार नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed