{"_id":"5c1e6ff5bdec225725362ef3","slug":"191545498613-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता के बरड़ गांव में बिजली बिल नहीं हो रहे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता के बरड़ गांव में बिजली बिल नहीं हो रहे जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता के तहत आने वाले गांव बरड़ में ग्रामीणों को बिजली का बिल जमा करवाने की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर कोई भी बिजली का बिल जमा नहीं हो पाता है। जब अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि ऑनलाइन बिल जमा करवाओ, ऑफ लाइन बिजली के बिल जमा नहीं होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ ग्रामीण ऐसे है जिन्हें यह नहीं पता कि बिजली के बिल ऑनलाइन कैसे जमा करवाएं।
संतोखा राम, कुनणू राम, बलदेव सिंह, राम सिंह, शिवराम, रूपलाल, ज्ञान चंद, सूखां देवी, बिमला देवी, राजो देवी, कांता देवी, अमर सिंह, मनसा देवी, ज्ञान चंद, राजेंद्र कुमार, राकेश चंद, बच्चन सिंह, संजय कुमार, सुनीता देवी, इंदू बाला, राज कुमार, नरेंद्र पाल, राकेश, सुरेश कुमार, शेर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के बिल 21 को जमा होने थे, लेकिन कोई भी बोर्ड का कर्मचारी व लोकमित्र केंद्र का कर्मचारी बिल लेने नहीं पहुंचा। इस कारण गांव के लोगों में रोष है। कई बुजुर्गों का कहना है कि वह पिछले 25 सालों से यहीं पर अपने बिजली के बिल जमा करवाते हैं, लेकिन इस बार कोई भी नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों का कहना है कि जब इस बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को फोन कर सूचित किया गया तो उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन पेमेंट करे। ग्रामीणों का कहना है कि वह 25 सालों से बिजली का बिल यहीं पर जमा करवा रहे हैं, उन्हें यहीं पर यह सुविधा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
---------------
..