{"_id":"5a4bc6154f1c1b0a788b62d0","slug":"191514915349-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सीएम को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सीएम को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सूबे के नए सीएम जयराम ठाकुर को देखने के लिए जनसैलाब ही उमड़ पड़ा। मंडी, हमीरपुर, सोलन और ऊना से भी लोग सीएम को देखने के लिए बिलासपुर पहुंचे।
करीब एक बजे जब सीएम का काफिला चमाकड़ी पुल पर पहुंचा तो वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सीएम के साथ अर्की के पूर्व विधायक गोबिंद शर्मा भी थे। करीब 2:45 मिनट पर सीएम जब बिलासपुर जिला के नम्होल पहुंचे तो वहां पर सैकड़ों लोग युवा सीएम को देखने के लिए उमड़ पड़े। सीएम ने यहां पर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद जयराम का काफिला बिलासपुर की ओर बढ़ा। डियारा सेक्टर स्थित मैदान को जनसभा के लिए तैयार किया गया था। जैसे ही सीएम का काफिला करीब पांच बजे शहर पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।