{"_id":"5cbcaa5fbdec2213fd29b4ea","slug":"181555868255-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के नाम हो चुकी जमीन के इंतकालों की कॉपियां मुहैया करवाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के नाम हो चुकी जमीन के इंतकालों की कॉपियां मुहैया करवाए प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में केंद्र सरकार के नाम हो चुकी जमीन के इंतकालों की रंगीन प्रतियों की मांग फोरलेन विस्थापित समिति ने की है। इस संबंध में समिति ने एसडीएम घुमारवीं, झंडूता और स्वारघाट को ज्ञापन भेजा है।
एसडीएम को भेजे ज्ञापन में समिति ने सभी उपमंडलाधिकारियों से आग्रह किया है कि जिस तरह सदर बिलासपुर की तहसील के उपमंडलाधिकारी ने समिति द्वारा मांगी गई इस जानकारी को स्वीकार करते हुए उन्हें इसे उपलब्ध करवाया है, ठीक उसी प्रकार अन्य तहसीलें भी समिति की इस जायज मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें रंगीन नक्शों को उपलब्ध करवाने में अपना सहयोग दें। समिति के प्रधान किशन सिंह चंदेल, उपप्रधान राकेश कुमार, चिंता देवी, सीताराम, जगदीश राम, सुभाष, बलदेव, जगतराम, महेंद्र सहित समिति के अन्य सदस्यों का कहना है कि एसडीएम सदर बिलासपुर की तर्ज पर बाकि तहसीलों के एसडीएम भी समिति को रंगीन नक्शे उपलब्ध करवाएं। ..........................................
विज्ञापन