फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बहादरपुर व घुमारवीं क्षेत्र में बर्फबारी से चहके लोग

बहादरपुर व घुमारवीं क्षेत्र में बर्फबारी से चहके लोग

Mon, 28 Jan 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
बहादरपुर व घुमारवीं क्षेत्र में बर्फबारी से चहके लोग

विज्ञापन
बहादरपुर और घुमारवीं क्षेत्र में बर्फबारी से चहके लोग
घुमारवीं के आसपास क्षेत्रों में 80 वर्ष बाद गिरी बर्फ
फसलों के लिए बर्फबारी का होना माना जा रहा अच्छा
बर्फ का आनंद लेने के लिए दूरदराज से पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर/भराड़ी (बिलासपुर)। जिले के दो-दो अलग क्षेत्रों में बर्फ गिरने से वहां के लोग खासे खुश हो गए हैं। लोगों ने बर्फ के बीच आकर परिवार के सदस्यों व दोस्तों के साथ फोटों भी खिंचवाए। बर्फ का आनंद लेने के लिए काफी संख्या में लोग यहां पर उमड़ पड़े।
घुमारवीं उपमंडल के तहत निहारी, लेठवीं, कसारु, गाहर, दधोल में बर्फ पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया। करीब 80 वर्षों के बाद इस क्षेत्र में बर्फ पड़ने से लोगों ने रात भर जश्न मनाया। लोग भारी ठंड में बर्फ का लुत्फ उठाते रहे। नन्हे बच्चे सड़कों पर परिजनों संग घूमते रहे। बर्फ ने इस पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। कई वाहन सड़कों पर रुक गए जिससे जाम की स्थिति बन गई। एकाएक हुई इस बर्फबारी ने हर किसी को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन

निहारीं के समीप करीब कई गाड़ियां आपस में टकरा गई जिससे वाहन चालकों को दिक्कतें सामने आई। बताया जा रहा है कि करीब 80 वर्षों के बाद इस क्षेत्र में बर्फ गिरी है। एकाएक हुई इस बर्फबारी ने फिर ठंड की मिजाज बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहारीं जो कि बहुत ठंडा क्षेत्र माना जाता है और जहां पर हाईवे के किनारे बड़े-बड़े पेड़ हैं वहां पर करीब 1 फुट तक बर्फ गिरी। इस बर्फबारी का पता चलते ही अन्य क्षेत्रों के लोग भी रात को यहां पहुंच गए और मस्ती के साथ सेल्फी खींचते रहे। दूसरे दिन सुबह भी लोग इस क्षेत्र में बर्फ देखने के लिए पहुंचते रहे। क्षेत्र के लोगों ने इस बर्फबारी को फसलों के लिए सही माना है।

वहीं दूसरी और बिलासपुर के नम्होल स्थित बहादरपुर धार में भी इस साल की तीसरी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी देखने के लिए सैलानी भी यहां पहुंच रहे हैं। बहादरपुर धार पर भी किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर है। यहां हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है।
----------------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed