{"_id":"67efdaba8e59edd7bc0bb0bf","slug":"175-kg-shera-and-150-kg-dubey-wrestler-will-show-their-strength-in-chahad-dangal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-134815-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चैहड़ दंगल में 175 किलो के शेरा, 150 किलो के दूबे पहलवान दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चैहड़ दंगल में 175 किलो के शेरा, 150 किलो के दूबे पहलवान दिखाएंगे दम
Fri, 04 Apr 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
- दंगल में देखने को मिलेंगे कई रोमांचक और ऐतिहासिक कुश्ती के मुकाबले
-इस बार दंगल में देखने को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित दंगलों में शुमार घुमारवीं के चैहड़ दंगल की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार दंगल में कई रोमांचक और ऐतिहासिक कुश्ती के मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए देशभर के प्रसिद्ध पहलवानों को बुलाया है। कई पहलवानों के नाम तय हो चुके हैं, जबकि कुछ अन्य से बातचीत अंतिम चरण में है।
दंगल की आयोजन समिति प्रधान जोगिंद्र जोगी, उप प्रधान दिनेश ठाकुर (लक्की), सचिव कमल ठाकुर और अखाड़ा इंचार्ज जगदीश पहलवान की अगुवाई में तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इन सभी के समन्वय से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दंगल का हर पहलू शानदार और व्यवस्थित हो। इस बार दंगल में महाराष्ट्र के दस युवा मराठा पहलवान भी शिरकत करेंगे। खास बात यह है कि ये सभी पहलवान 25 वर्ष से कम उम्र के होंगे, जो युवा जोश और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। इन पहलवानों ने किसी भी भारतीय पहलवान से भिड़ने के लिए अपनी सहमति दे दी है, जिससे मुकाबलों में तीव्र प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
देशभर के नामी पहलवानों के नाम तय हो चुके हैं। इनमें 175 किलो के शेरा पहलवान (आगरा), 150 किलो के तुषार दुबे, भारत कुमार विजेता बालू बोडके, शुभम सिद्धनाले, साकेत यादव, पृथ्वी राज पाटिल, उमेश, मन्ना (जीरकपुर), छोटा सुदाम (होशियारपुर), लल्लू (जम्मू), अजय गुर्जर (दिल्ली), कलवा गुर्जर (दिल्ली) के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अन्य पहलवानों से भी बातचीत चल रही है। नेपाली पहलवान देवा थापा ने भी इस दंगल में भाग लेने की सहमति दी है। वहीं, एक विदेशी पहलवान मिर्जा को भी बुलाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की झलक मिलेगी।
विज्ञापन
पारदर्शिता के लिए नए नियम
दंगल को पारदर्शी बनाने के लिए आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि मुकाबले वाले दिन ही जोड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मिली भगत न हो और दर्शकों को वास्तविक प्रतिस्पर्धा देखने को मिले। दंगल स्थल पर दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पीने के पानी की सुविधा भी सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। डंगार पंचायत के पूर्व प्रधान जगरनाथ ने आयोजन में सहयोग देते हुए 15 हजार पानी की बोतलें भेंट की हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पंजाब और हरियाणा की कई जानी-मानी हस्तियां इस बार दंगल को देखने विशेष रूप से पहुंचेंगी। आयोजन समिति से कई नए सदस्य भी जुड़ रहे हैं, जो इस दंगल को भव्य रूप देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।