{"_id":"5b65c0e64f1c1bab7d8b6681","slug":"171533395174-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में ही उखड़ी डबललेन सड़क की टारिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में ही उखड़ी डबललेन सड़क की टारिंग
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
noida road
- फोटो : lal singh
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बाजार के बीच से गुजर रहे डबललेन सड़क का कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है कि पहले ही टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। लोगों का तो सीधे तौर पर आरोप है कि कंपनी व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण टारिंग में सही गुणवत्ता को नहीं रखा गया है, जिससे टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हो गया है, जो कभी भी हादसों का शिकार हो सकते हैं।
सड़क की टारिंग जो जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गई हैं वह गड्ढों का रूप धारण कर रही हैं। इसमें कभी भी कोई दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकता है। विभाग व स्थानीय प्रशासन इससे अनभिज्ञ बना हुआ है और किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।
लोगों का सवाल है कि अगर विभाग के अधिकारियों की देखरेख में टारिंग हुई है तो गुणवत्ता का ध्यान क्यों नहीं रखा गया है, अगर रखा गया है तो टारिंग इतने कम समय में कैसे उखड़ रही हैं। इस पर अभी से ही लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं इस बारे में एनएच के एसडीओ धर्म सिंह वर्मा का कहना है कि शहर में और कुछ अन्य स्थानों पर जहां टारिंग उखड़ गई हैं वह बात विभाग के ध्यान में है। जहां भी यह टारिंग उखड़ी है उसे दोबारा ठीक करवा दिया जाएगा।
इनसेट...
सड़क की चौड़ाई को कई जगह किया कम
स्थानीय लोगों में दया राम, मंजीत ठाकुर, रजनीश मेहता, प्रदीप कुमार, ज्ञान चंद, ओम प्रकाश, कुलदीप सिंह, जगत सिंह, अश्वनी कुमार, लक्की सिंह व अमित कुमार ने कहा कि विभाग की कारगुजारी का तो तब ही पता चल पाया था, जब सड़क का निर्माण हो रहा था। चहेतों पर विभाग और प्रशासन खूब मेहरबान हुआ था और 72 फुट बनने वाली सड़क की चौड़ाई कई जगहों पर घुमारवीं शहर व आसपास 40 से 50 फुट तक ही सीमित हो गई है। शहर में कुछ जगह पर अभी तक नालियां भी नहीं बनाई गई हैं, आधी बनी नालियों में गंदगी खुले में ही बह रही है।
-------------