फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सहकारिता को मिलजुलकर मजबूत करना जरूरी : कंवर

सहकारिता को मिलजुलकर मजबूत करना जरूरी : कंवर

Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता को मिलजुलकर मजबूत करना जरूरी : कंवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी(बिलासपुर)। ग्रामीण विकास एवं पशुपालन तथा मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के विकास में सहकारिता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि मिलजुलकर सहकारिता को मजबूत करें। सहकारिता उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए ताकि सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र का विकास संभव हो सके। वीरेंद्र कंवर बस्सी में 65वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने बस्सी में लगभग 23 लाख की लागत से निर्मित पशु चिकित्सालय भवन का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहीं संस्थाएं जैसे कामधेनु व अमूल डेयरी लोगों को अच्छे मिल्क उत्पाद उपलब्ध करवाने के साथ-साथ लोगों को रोजगार के साधन भी मुहैया करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में 221 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं जिनमें से 80 प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं, 3 जिला संघ, 21 सहकारी उपभोक्ता भंडार, 15 परिवहन, 33 मत्स्य, 9 बुनकर और 21 ऋण व बचत 15 दुग्ध, 10 औद्योगिक, 3 गृह निर्माण, 6 श्रम एवं निर्माण व अन्य 5 प्रकार की सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि 161 सहकारी सभाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला विपणन संघ के मेडिकल स्टोरों के माध्यम से 2 करोड़ 82 लाख 34 हजार की दवाइयों की बिक्री की गई। जिस पर विक्रेताओं को 14 लाख 11 हजार की छूट प्रदान की गईं। उन्होंने बताया कि मत्स्य सहकारी सभाओं के माध्यम से 9 करोड़ 41 लाख 39 हजार की मछली की बिक्री की गई। बस्सी में पशु चिकित्सालय के शुभारंभ होने से क्षेत्र की 9 पंचायतों के पशुपालक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पशु चिकित्सालय भवन में चहारदीवारी लगाने के लिए 5 लाख, आयुर्वेदिक अस्पताल की मरम्मत के लिए 7 लाख व चहारदीवारी लगाने के लिए 6 लाख तथा सहकारिता भवन की मरम्मत के लिए 1.50 लाख स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बेबी शो का भी आयोजन किया गया तथा स्वस्थ बेबी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम, बरमाणा ट्रक यूनियन के प्रधान जीत राम गौतम, अध्यक्ष दी बिलासपुर जिला सहकारी विकास संघ शंकर सिंह चंदेल, संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ वैद्य संत राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed