फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   34 वाणिज्य प्रवक्ता नियमित होने के इंतजार में

34 वाणिज्य प्रवक्ता नियमित होने के इंतजार में

Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
34 वाणिज्य प्रवक्ता नियमित होने के इंतजार में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। 2010 में कमीशन पास कर नियुक्त हुए करीब 34 वाणिज्य प्रवक्ताओं को सरकार ने अभी तक नियमित नहीं किया, जिस कारण उक्त प्रवक्ताओं में सरकार के प्रति गहरा रोष है। वहीं इनका भविष्य भी अंधकार में है।
हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ जिला बिलासपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान भूपेंद्र ठाकुर, महासचिव जगदीश कौंडल, सतीश शर्मा, बलदेव शर्मा, दीपक, अश्वनी, राजेंद्र गौतम ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहाकि 2010 में कमीशन पास करने के बाद नियुक्त हुए लगभग 34 वाणिज्य प्रवक्ताओं को सरकार ने अभी तक नियमित नहीं किया है। एक तरफ सरकार के इस कदम से इन प्रवक्ताओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है, वहीं दूसरी तरफ सरकार का यह कदम चयन कमीशन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

इन प्रवक्ताओं का कहना है कि 2010 में जब इनकी नियुक्ति अनुबंध पर की गई थी, तब बीएड की कोई शर्त नहीं थी लेकिन 2016 में सरकार ने इनके नियमितीकरण के समय बीएड की शर्त लगा दी। दिलचस्प बात ये है कि सरकार ने बीएड की शर्त ऐसे समय लगाई, जब एनसीटीई बीएड की शर्तों को 2014 में बदल चूका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बीएड की शर्त इनपर नहीं लगाई जा सकती है। इन प्रवक्ताओं को अनुबंध पर कार्य करते हुए आठ वर्ष से भी ज्यादा का समय हो चुका है और कई बार ये अपनी मांग को सरकार और शिक्षा सचिव के पास रख चुके हैं लेकिन आश्वासन ही प्राप्त हुआ। सरकार का यह रवैया इन प्रवक्ताओं के साथ सरासर अन्याय और धोखे के सामान है। संघ ने उक्त शिक्षकों को जल्द नियमित करने की मांग की है।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed