फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारिश से अनार और आम की फसल तबाह

बारिश से अनार और आम की फसल तबाह

Mon, 02 Jul 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बारिश से अनार और आम की फसल तबाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। तेज अंधड़ और भारी बारिश के कारण जहां कुछ किसानों के चेहरे खिले हुए हैं वहीं क्षेत्र के कुछ किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने गत दिवस हुई बारिश के बाद मक्की की बुआई की थी वहीं सोमवार को तेज बारिश के कारण उनकी मेहनत मिट्टी में मिल गई है।
बरठीं, सुन्हाणी, छत, बलोह व बडग़ांव के किसानों ने बताया कि दो दिनों से वह लगातार अपनी मक्की की बुआई में लगे हुए हैं लेकिन सोमवार शाम के समय हुई जोरदार बारिश के कारण उनके मक्की, माश, सोयाबीन, तिल, अरहर के बीज कुछ पानी के तेज बहाव में वह गए और जो जमीन में रह गए वह पानी के साथ मिट्टी के पपड़ी के नीचे ही रह जाएंगे जिस कारण उनका इस बारिश में भारी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

किसानों सुनीत सिंह, राजकुमार, कृपाल सिंह, सुभाष चंद, इंद्र सिंह, रणवीर सिंह, कृष्ण चंद, बलदेव दास, प्रकाश चंद सहित अन्य किसानों ने बताया कि एक दिन पहले उन्होंने मक्की की फसल की बुआई की थी लेकिन भारी बारिश के कारण अब वह अंकुरित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुछ किसानों ने पहले ही अपनी फसल बीज दी थी और वह जमीन के बाहर निकल आई है उनके लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है। कृषि जानकारों का कहना भी है कि माश, मक्की, अरहर, तिल, सोयाबीन सहित अन्य फसलों के लिए यह बारिश खाद का कार्य करेगी। इस बारिश से पौधे को बड़ा होने में काफी मदद मिलेगी।

उधर कुछ किसानों के इस बारिश से अनार, आम की फसल तबाह हो गई। किसानों ने बताया कि भारी अंधड़ के कारण उनके आम व अनार समय से पहले ही टूट गए हैं जिससे उनका काफी नुकसान हो गया है।
--------------
...मंगल ठाकुर...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed