{"_id":"5a4bc61f4f1c1bd4178b47c9","slug":"151514915359-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के काफिले से नौणी-ब्रह्मपुखर मार्ग पर आधा घंटा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के काफिले से नौणी-ब्रह्मपुखर मार्ग पर आधा घंटा लगा जाम
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सीएम जयराम ठाकुर के काफिले के कारण नौणी-ब्रह्मपुखर हाईवे पर जाम लग गया। करीब आधा घंटा तक सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। इससे बसों और अन्य वाहनों में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस ने जाम खुलवा दिया। एक दिवसीय दौरे के दौरान जब सीएम जयराम ठाकुर नौणी-ब्रह्मपुखर मार्ग से बिलासपुर आ रहे थे तो काफिले में वाहनों की संख्या ज्यादा होने से जाम लग गया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह सीएम सहित कुछ अन्य वाहनों को निकाल दिया। लेकिन उनके पीछे चल रहे अन्य वाहन जाम में फंस गए।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई थी।