{"_id":"6ab2d9cd95432c48c30a77ef","slug":"150-cases-of-beer-meant-for-sale-in-punjab-seized-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168268-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर की 150 पेटियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर की 150 पेटियां पकड़ीं
विज्ञापन
गरामोड़ के पास पकड़ी गई बीयर की पेटियां व मौजूद अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत: विभाग
गरामोड़ में नाकाबंदी के दौरान आबकारी विभाग और स्वारघाट पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन भी कब्जे में लिया
चालक के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। प्रदेश में अवैध शराब के प्रवेश और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य कर एवं आबकारी विभाग व स्वारघाट पुलिस की टीम ने गरामोड़ में कार्रवाई करते हुए पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर की 150 पेटियां बरामद की हैं। विभाग ने बीयर ले जा रहे वाहन को भी कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे गरामोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से बीयर की 150 पेटियां बरामद हुईं। पेटियों पर स्पष्ट रूप से केवल पंजाब में बिक्री के लिए अंकित था। वाहन में मौजूद व्यक्ति बीयर को हिमाचल लाने और परिवहन से संबंधित कोई वैध प्रवेश पत्र, अनुमति पत्र या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद विभागीय टीम ने बीयर की पूरी खेप और वाहन को कब्जे में ले लिया। विभाग की ओर से अब बीयर की खेप के स्रोत और हिमाचल में इसके संभावित गंतव्य की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी हरीश छेत्री ने बताया कि अवैध शराब के परिवहन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित नाकाबंदी और निगरानी की जा रही है। पंजाब समेत अन्य राज्यों से हिमाचल में अवैध रूप से शराब लाने के प्रयासों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।