फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1.45 lakh quintals of food grains distributed in the district, 1.87 lakh fine imposed on irregularities

Bilaspur News: जिले में 1.45 लाख क्विंटल खाद्यान्न वितरित, अनियमितताओं पर 1.87 लाख का जुर्माना

Sat, 28 Mar 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
1.45 lakh quintals of food grains distributed in the district, 1.87 lakh fine imposed on irregularities
254 उचित मूल्य की दुकानों से 4.17 लाख उपभोक्ताओं तक पहुंची राशन सामग्री
विज्ञापन

एडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित
मिड-डे मील, आंगनबाड़ी केंद्रों को खाद्यान्न आपूर्ति की भी हुई समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक एडीसी ओमकांत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

एडीसी ने बताया कि अक्तूबर 2025 से फरवरी 2026 तक जिले में कुल 1,45,111 क्विंटल खाद्यान्न और 7,53,196 लीटर खाद्य तेल का वितरण किया गया। यह सामग्री 254 हिम सुविधा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 1,17,230 राशन कार्ड धारकों और 4,17,881 उपभोक्ताओं तक पहुंचाई गई। इस दौरान खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 47 नमूने लिए गए और 1,068 निरीक्षण किए गए। अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित दोषियों से 1.87 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत मिड-डे मील योजना और आईसीडीएस आंगनबाड़ी केंद्रों को खाद्यान्न वितरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्यान्नों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं और नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा जाए। साथ ही विभागीय मानकों के अनुसार सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में एक हिम सुविधा उचित मूल्य की दुकान को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आवंटित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा एक नई उचित मूल्य की दुकान खोलने और दो दुकानों के विस्तार बिंदु स्थापित करने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed