फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वाला गिरफ्तार

सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वाला गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वाला गिरफ्तार
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे बाद में कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे बुधवार तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाली घुमारवीं पंचायत में एक व्यक्ति ने पंचायत क्षेत्र में डस्टबीन को नुकसान पहुंचाया था। इस पर पंचायत प्रधान ने 19 जुलाई को पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने डस्टबीन की तोड़ फोड़ की है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उसे बुधवार तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की पुष्टि डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने की है। वहीं घुमारवीं पंचायत प्रधान गरजा राम धीमान से संपर्क करने पर बताया कि 19 जुलाई को घुमारवीं पंचायत क्षेत्र के तरौतड़ा में एक व्यक्ति ने डस्टबीन को नुकसान पहुंचाया था जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। ---------
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed